कितना कुछ सोचा मैंने 

और क्या नहीं किया

चिमटी निकाली

थोड़ा काट कर भी देखा

ये हाथ भी कमबख्त सख़्त हो चुका

कुछ भी करो, अभी तो ज़िंदा है । 

फिर भी महसूस नहीं हो रहा ।

 

थोड़ा यहां वहां देखा

कभी मुड़कर भी देखा

आंखें नम कर के देखा

थोड़ा दिल जलाकर देखा

मन भी थोड़ा फूसला कर देखा

ये दिल अभी भी धड़कता है

फिर भी महसूस नहीं हो रहा ।

 

क्या कहें उन्हें

क्यों सुनाए उन्हें

गलती किस की और क्या है

तसल्ली किस को और कहां हैं ।

ये लफ्ज़  बयां नहीं करते

वो खुशनूमां सा पल कहां हैं

ये होंठ कुछ कहते तो है

फिर भी महसूस नहीं हो रहा ।

-  अनुभव

१८ सितम्बर २०१८