विरासत ,परम्परा,संस्कृति, धरोहर, रीति-रिवाज शब्दों की अहमियत लगता है दिन प्रतिदिन शायद कम होती जा रही है । शब्दों की नही यदि इसके साथ जुड़ी भावना की कमी कहूँ तो शायद ज्यादा उचित होगा ।
परिवर्तन -प्रकृति का नियम है, शाश्वत कुछ भी नही , ये जगजाहिर है ।परिवर्तन सामाजिक परिस्थितियों को उन्नत करने के लिए है ,तब तक बात समझ में आती है परन्तु यदि ये परिवर्तन पतन की ओर जा रहा है फिर यह चिन्ता का विषय अवश्य है।
