यूँ उन्मुक्त घूमो न मन
बादल नहीं हो ।
यूँ उन्मुक्त झूमो न तुम
डाली नही हो ।
यूँ उन्मुक्त बहो न तुम
पवन नही हो
यूँ उन्मुक्त इठलाओ न तुम
झरना नही हो
यूँ उन्मुक्त गहरे नीले आकाश में
उड़ो न मन तुम पंछी नही हो
उन्मुक्तता स्वतंत्रता तो
प्रकृति को वरदान है
तुमको कहाँ है ?
आस्मां को छूना तो
सपनों का समां है
पंछी बन उड़ जांऊ मैं
हो सकता कहाँ है ?
उचित अनुचित के भँवर में
तुम तो फँसे हो
बंधनों के जाल में
तुम तो फँसे हो
यूँ न भटको स्वतंत्रता के
अभिमान में तुम
यूँ न चहको उम्र के
उन्माद में तुम
कौन कब तुम को
छले गा क्या पता है ?
भूल कर भी भूल न करना पता है ।
