नीले आसमान में उलझे 

श्वेत धागों से बुनते 

नारंगी रंगीन सपने

कुछ हल्के कुछ गहराते 

 सितारों से कभी डूबते

कुकुरमुत्तों से उभरते 

कभी ढक जाते 

सफेद चादर से 

कभी दामिनी से दमकते 

उड़ते परिन्दों से मस्त

खुले व्योम में विचरते 

लहरों से कभी उठते 

कभी गहराइयों में डूबते 

खेल जाते चंचल मन से 

कभी उदासी में समाते 

जीवन रंगों से रंग जाता

कभी सब फीके पड़ जाते ।