कोहरे में ठिठुरता कंपन 

जमी  भावनाओं का क्रन्दन 

सर्द हुए हाथों को रगड़ना

और उस गर्मी से सहलाना 

मेरी जमी सांसों को 

गर्म करने की वो चाह 

निर्जीव बदन में जान 

भरने की कोशिश 

ठंडा पड़ चुका बदन 

अपने सर्द बदन से 

बर्फ से ठंडे कफन से 

 गर्म करने का अरमान 

मुझे दिख रहा है ।