सुलग रहा कुछ धीरे-धीरे,
चटकन है कुछ बुझती आग-सी,
रह-रह उठता दर्द धुआँ-सा,
टीस न रुकती मंद अगन-सी।
बुझी आग से उठा धुँआ है
धुँऐ तले कुछ राख है बाकी
छिपा हुआ अंगार राख में
उभर उठे पा हवा स्मृति की
कहने की अब चाह नही कुछ…..
करने की नही राह है बाकी
अंतिम छोर पर टिकी है काया
छोड़ न पाती ,मोह जीवन का ।