स्वप्न देखे थे कभी, उड़ते गगन के 

गीत गाता मन कभी ,सुन्दर चमन में 

बूंदे गिरती बादलों की, तन और मन में

कोंधती थी बिजलियाँ, तन-बदन में 

लगता था संसार ,कितना खूबसूरत! 

माँ पिता करते थे, पूरी हर जरूरत 

लाड़ करते वह कभी, थकते नही थे 

मन मनोती करते कभी अकते नही थे 

आँख में आँसू ,कभी आने न देते 

ऐसे ही मेरे पिताजी, थे अनोखे 

मेरी सुन्दर बेटी को, किसने रूलाया? 

कौन है ?किसने है आज उसको छकाया ?

याद आते ही पुराने, उन दिनों की ,

चहकते गाते महकते, उन दिनों की ।

आँखों से बहता है ,पानी झरझराकर 

टूटता हो बाँध जैसे, भरभराकर 

माँ मेरी दुनियाँ में सबसे, थी  प्यारी 

मेरी आँखों में तो सबसे, थी  दुलारी 

एक दिन जिसके बिना, कटता नही था 

जी रही हूँ बिन तेरे ,खटता नहीं माँ ?

एक दिन आकर, तो पूछो हाल मेरा 

भटकता है क्यों ?हमेशा मन ये मेरा 

कहाँ ढूँढू? कैसे ढूँढू? कुछ पता दो 

देकर इतना प्यार मुझको न दगा दो