देखती हूँ भोर में
मैं तुम्हें कुछ रोज से
ध्यान तुमने है लगाया
क्या नया कुछ सोच के
मैं यंहा आई थी तुम तक
फूल पूजा के लिए
तुम हो बैठे ध्यान में ,
कोई गहन विचार लिए
सोचता रह -रह के मन ,
मेरा यही अचरज करे
कर रहा है ध्यान ,
जिसका ध्यान सारा जग करे
चल रहा है क्या तुम्हारे
मन में,भोलेनाथ कहो
विचलित है भोला मन मेरा
अब देख इस संसार को
क्या हुआ था? क्या हुआ है?
होगा क्या?कुछ तो कहो?
राज-पाट हो रहा था चौपट
इसका तो संज्ञान था
राम के घर चोर व्यापे
ऐसा तो कोई ज्ञान न था
रक्षक ही भक्षक बनेगा
ऐसा कैसे होता यहाँ ?
राम राज्य की कल्पना
क्या कल्पना ही मात्र है ?
कब सुधारोगे जगत को
कोई तो ऐसा विधान दो
किरन आशा की जगे
नाथ कुछ ऐसा करो ।