जिन्दगी का सूरज कब ढल गया
भोर का बचपन कब यौवन में बदल गया,
प्रौढ़ सांझ ने धीरे से बाहें फैलायीं,
और बुढ़ापा कब आकर हमें समेट गया—
खबर ही न हुई...
हम तो बस
उड़ते गुबार को ही
जिन्दगी समझते रहे
दाँत जवाब दे गए
आँखों ने मुँह फेर लिया
चलना दुश्वार हो गया
घुटनों ने लम्बी छुट्टी की तैयारी कर ली
डाॅक्टर सहारा बन गए
बच्चों से वार्तालाप ….
कैसे हो ? दवाई ली कि नहीं ?
ध्यान रखा करो की हिदायत
तक ही सीमित रह गया ।
और हम………
हम तो बस उम्र भर
उड़ता गुबार देखते रहे