घिरा हुआ आकाश,
बादलों की चादर से ।
जल थल अवनि करे,
गुहार अंबर के रब से ।
दृश्य देखने की है मंशा,
मेरे मन की गहरी ।
खुले आकाश में खिले,
चाँदनी मेरे प्रियतम की।
नृत्य करें अप्सरा ताल पर
ढोल नगाड़े बजे राग संग ।
तारों की बारात हो मोहक ,
रजत किरणें बिछे राह में ।
रूप दिखे प्रियतम का ऐसा ,
दमक रहा हो पूनम जैसा ।
चमक रही हों चंचल किरणें,
लिए सौगात उसके यौवन की ।