देखे टूटते  पत्ते जो 

गिरते डाल से मैंने 

ख्यालों में मेरे आए  

वो टूटते सपने 


जिन्हें इन आँखों में 

संजोया था 

बड़े ही चाव से मैंने 


बिखरे टूट कर पत्ते

 छितरे धूल में सपने 


उठी इक टीस सी दिल में 

गहरे घाव सी रिसती  


न धड़कन मेरी ठहरी है 

न मेरे स्वप्न ठहरे हैं 



नए पत्तों की आशा है 

इस सूने ठूंठ से द्रुम को


नए सपनों की आशा है 

मेरे इस खोखले से  मन को