कथा नयी हो या नयी पुरानी
सदियों से है यही कहानी
मैंने देखी!
क्या तुमने भी देखी ?
आया एक परिन्दा नन्हा
प्यारे घर में था वह जन्मा
खुशियां थीं वहाँ कर्मों वाली
छटा वहाँ की थी निराली
उस घर में थे कई परिन्दे
सब के सब मालिक के बन्दे
नये परिन्दे को सबने पाला
प्यार दुलार से दिया निवाला
और एक दिन बड़ा हो गया
नया परिन्दा जवाँ हो गया
फिर……
एक दिन आया अहेरी
प्रेम जाल की छाई अंधेरी
प्रेम पाश में उसको बाँधा
छल कपट से उसको साधा
सरल परिन्दा भेद न जाना
छलिया का न रूप पहचाना
खा कर फल वह कच्चे पक्के
खोल दिए सब दिल के चिट्ठे
जाल साज था क्रूर अहेरी
झूठ मूठ थी उसकी दिलेरी
धीरे धीरे उसने पर काटे
कुछ छोटे कुछ मोटे छाटें
बन्द किया उसे चार दीवारी
उड़ न सकी वह फिर बेचारी
किसी ने उसकी थाह न जानी
न ही उसकी राह पहचानी
चोट दिखी न रंगे परों में
सब एक से थे अपने घरों में
लेकिन ……..
आज भी है उम्मीद जिगर में
राह मिले गी किसी नगर में
उड़े गा पंछी पर फैलाकर
छू लेगा आकाश को जाकर
होगी उसकी अजब उडारी
होगी वह सबसे ही न्यारी ।
सुमन ……..