मेरी काल्पनिक दुनिया ।काश दुनिया का असली रूप ऐसे ही होता !

+++++++++++++++++++++++++


रहती हूँ अपनी दुनिया में 


मैं नित नए ख्वाब सजाती हूँ 


जो पा न सकी वो पाती हूँ


हर बात पर खुशियाँ मनाती हूँ 


रहती हूँ उस धरती पर 


जहाँ प्रेम की नदियाँ बहती हैं


जहाँ करते खेती भावना की


सम्मान की फसल उगाते हैं


आवाज की मधुरता सींचे फसल 


हर मौसम में फलते मीठे फल 


फैली मुस्कान मधुर चहूँ ओर 


चहके वहाँ जीवन अविरल 


असत्य का कोई काम नही 


विश्वास जो तोड़े काम नही 


सच्चाई है बरपी चारों तरफ 


प्रेम जहाँ निस्वार्थ बहे 


चेहरा है हर बेनकाब वहाँ


ऐसी दुनिया में रहती हूँ 


मैं नित नए ख्वाब सजाती हूँ


नित नई खुशियाँ पाती हूँ ।