गुजरा जमाना
++++++++++++
आज फिर याद आया मुझको 

गुजरा जमाना 

आधी हकीकत और 

आधा फसाना 

    देखती हूँ फिर वही बड़ा 

आंगन सा पुराना 

जो कभी था मेरा एक 

सपना सुहाना 

आम, अमरूद के पेड़

खड़े मुस्काते,

केलों के झुरमुट संग

अनार लहराते।

बोला बेरों का पेड़ क्यों मुझे

 भूल गई तुम

गुलमोहर हँसा मैं भी 

नही हूँ कम 

इतना सुनते ही हैरान

 हैं फूल सारे 

सदाबहार सूनी आँखों से

 गैंदे को निहारे 

अरे हम भी तो महकते हैं 

इतने जतन से 

देखती क्यों नही हमको 

उतने ही मन से 

ले जाता है वाह वाही ये 

मोंगरा ही सारा 

हम में क्या कमी है ?क्या

हमने बिगाड़ा ?

देखो हमको हम कितने 

रंगों के हैं सारे 

माना कि खुशबु में हैं 

किस्मत के मारे 

पर रंगों से दुनिया को 

हमने ही संवारा 

भौंरे, तितली ,मधुमक्खी के

 हम हीं है सहारा 

कहते हो वजा, तुम हो बड़े 

खूब सूरत 

इन सब के लिए हो तुम 

ममता की मूरत 

पर मेरे मन को भी है

 छवि एक भाई 

मैं ने भी उसमें अपार 

ममता है पाई

मोंगरे पर मुझे प्यार इतना 

क्यों आया 

दिखती मुझे उसमें ममता 

की छाया 

माँ की ममता  और पिताजी का साया ।