अल्हड़ सी वो 

धूल से सनी 

बेपरवाह, भूखी नज़रों से 

पगडण्डी पर आड़े तिरछे पैर रखती 

चली जा रही थी 

कभी पैर से धूल उड़ाती 

कभी किनारे लगे पेड़ से

 कच्चे बैर तोड़ खाती 

पीठ पर  से कमीज चिथड़ी सी 

शायद  बेरहम पेड़ से उलझी 

अरे ,वो देख छोरी…..

छोटे लाला तुम्हारे मतलब की नही 

हट्ट…देख गोरी है 

फटी पीठ न दिख रही 

थूथना गधी सा है 

तुझे कैसे मालूम? 

छोटे लाला ने गुर्रा कर कहा 

कैसे कहे बहन है उसकी 

चेहरे से अति सुंदर 

दिमाग से थोड़ी नादान 

कितनी ही छोरियों का 

जुगाड़ किया उसने 

आज उसकी अपनी ……