पल्लव अभी निकले नहीं,

कलि  कोख में जागी नहीं।

अभी सुप्त है ,अभी लुप्त है ,

अभी ली नही अंगड़ाई है ।


क्यों अधीर हुए मँडरा रहे ?

क्यों प्रेम गीत सुना रहे ?

क्यों भ्रमर तुम इतरा रहे  ?


मधु ओस ज़रा आने तो  दो ,

पल्लव को खिल मुस्काने तो दो ।

कली का रूप सँवरने लगे ,

खिलकर मुस्कुराने तो लगे ।


अभी  रूप-रंग अवशिष्ट है ,

पराग से भरना भी शेष है ।

सुगंधित मलय बहने तो दो ,

ॠतु  को वचन निभाने दो।


मदहोश फिज़ा छाने लगे,

कली यौवन पर आने लगे ।

फिर प्रेम रस में डूब कर ,

गाना यहाँ तुम भ्रमर गीत ।