आओ बनाएँ हम खुशियों का आशियाना,

तकरार और जिल्लत को कहीं दूर छोड़ आएँ।

तेरे आँसू जो मेरी आँखों में ठहर जाएँ,

रब की कसम यारा, हर ग़म को पनाह दूँ मैं।

तेरी किस्मत को अपनी किस्मत से मिला कर,

हर दर्द तेरा अपना बना लूँ मैं।

तेरी हर खुशी मेरी, मेरा हर ग़म तेरा हो,

कुछ तुम मुझे समझो, कुछ मैं तुम्हें समझूँ।

मिल-जुल कर यूँ ही ज़िन्दगी बिताएँ,

हँसते हुए हर मुश्किल से गुजर जाएँ।

बीती है जिन्दगी अब बचे हैं दिन भी थोड़े 


छोड़ो सब ये झंझट कुछ सकून के दिन बिताएं।