प्रकृति देती ज्ञान मानव
सुन जरा
जीवन में कष्ट सृष्टि ने
ही भरा
सुख भी है और दुख भी है
जीवन में सबके ।
फूल खिलते काँटों के संग
हर चमन में
प्यार है तिरस्कार भी है
सबके मन में
कौन है जिसने कभी देखा न हो संघर्ष जीवन की डगर में
सफलता के अपने पैमाने हैं सबके
इस नगर में
देखो कैक्टस है भरा काँटों से सारा
फिर भी फूलों से है अपने
कंटीले बदन को निखारा
दिखा गया है राह हमको
जीने की अनजाने में ही
आज काँटे हैं तो कभी
फूल भी आएंगे कभी
