जीवन का रिश्ता है ,
धूप-छाँव
कभी गम अधिक ,
कभी खुशी अपार
कभी गर्म हवा के झंझावात हैं
कभी ठंडी ,सुन्दर, मधुर बयार
कभी लगे ये जीवन
कितना सुन्दर है !
कभी लगे क्षणिक ,
मोहक व्यापार
है थाह कहाँ ?जानू कैसे ?
कैसे पाऊँ इसका आधार ?
ये प्रश्न जो उठता है, मन में
अटका मेरे ,अन्तर्मन में
कैसे पाऊं ?कैसे जानू ?
जीवन का क्या यह रिश्ता है?
जीवन की कब टूटे गी डोर
कब होगा न कोई ओर छोर
कब किसका होगा कहाँ प्रस्थान
न जाना, न जान सका इंसान
कैसे होगा इसका संज्ञान
इस दुविधा में मेरा मन भ्रान्त
कुछ अता नही, कुछ पता नही
भरा हुआ मन, है उन्माद
जो कर में है उसको ही थाम
जो कर में नही न कर विषाद।