जीवन तन का है जंजाल 

बस इक  है ये मायाजाल 

जब तक जान तभी तक सब कुछ 

निकली तन से भूली सब कुछ 

न तू मेरा ,न मैं तेरी 

ये सब है बस हेरा फेरी 

ये तो एक जन्म का मेल 

चलता आया जन्मों से खेल 

कितनों संग है नाता जोड़ा 

एक एक कर सबने छोड़ा 

किसे कैसे समझाए कौन 

धर रखा है सबने मौन 

समय की गति को किसने जाना 

किसने इसको है पहचाना 

समय ही देता दुख का अंबार 

करे समय ही बेड़ा पार 

कहने को हम सब हैं ज्ञानी

पर न समझे उसकी बानी 

समय कठिन है राह जटिल है 

लेकिन ,ईश्वर में विश्वास अटल है 

ईश्वर शक्ति देना हमको 

भक्ति में रखना हम सबको ।