क्यों हंगामा है बरपा?

कुछ समझ नहीं आता।

यह पहली बार

हुआ नहीं।

पेपर हुए हैं

कई बार लीक।

ये सच है—

नीट, नीट नहीं था।

अनगिनत युवा-सपने

टूटे।

घर उजड़े कितने लोगों के,

कितने ही लाल

लील गए।

दुख बरपा कितना

माँ-बापों पर—

कहना-सुनना ही मुश्किल है।

क्या बोलें उनके दुख पर हम,

जिनके घर

बसने से पहले ही

उजड़ गए।

सरकार अगर लेती

संज्ञान,

पहुँचती दुखी परिवारों के घर,

संवेदना ज़रा प्रकट करती—

लगता, कम-से-कम,

वह संवेदनशील है।

कहीं तो भूल हुई तुमसे,

वरना आंदोलन

हाइजैक नहीं होता।

राजनीतिक

रोटियाँ सेकने वालों को

अनायास

यह मौका नहीं मिलता।

पत्थरबाज़ों को

मासूमों के बीच

घुसने का मौका नहीं मिलता।

न घायल होते नौजवान,

न घायल होते पुलिस जवान।

न होती जमा, एक जगह,

इन मक्कारों की जमात।

देखो, और समझो—

ठीक करो

यह सड़ा-गला सिस्टम अपना।

यह कहने भर से कि

"फौरन फंडिंग है"

और "बिके हुए हैं लोग यहाँ",

तुम बचकर निकल नहीं सकते,

न हो सकते तुम बिना दाग।

ठहराओ इन मौतों का

जिम्मेदार

उन भ्रष्टाचारी लोगों को।

टाँगो उनको सूली पर,

प्रत्यक्ष दिखाओ—

कुछ कर रही सरकार।

छप्पन इंच का सीना है,

तो फिर हिम्मत कर,

दिखला दो।

एक निश्चित समय में

दोषियों को

फाँसी के तख्ते पर

लटका दो।

वरना यह दुनिया समझेगी,

तुझमें नहीं बचा है दम।

यह झूठ नहीं कहा आज—

तुम सच में ही हो सिर्फ

जुमलेबाज़।