आज तुम बात नही सुनते 

कल तुम बात को तरसो गे 

कहते हो तुम अक्सर 

तेरी आवाज़ से एलर्जी है 

भूले बैठे  हो ये  तुम 

एलर्जी संग किसी ने 

उम्र गुजारी है 

खुद का संघर्ष अज़ीज़ रहा

मेरा संघर्ष  नाचीज़ रहा 

वो कहाँ गए प्रगतिशील विचार 

जो कहते थे हम हैं समान 

अपमान की आग में जलकर  भी 

जिया मैंने, दी उम्र गुज़ार 

तुम कल भी आत्ममुग्ध थे

तुम आज भी आत्ममुग्ध हो ।।