आज अचानक मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित महाकाव्य 'साकेत'जो करीबन पचास साल पहले पढ़ा था की स्मृति हो आई। और याद आईं वो पंक्तियाँ जिसमें कवि उर्मिला के विरह वर्णन को इस तरह व्यक्त कर ते हैं _____
मानस मंदिर में सती पति
की प्रतिमा थाप ,
जलती सी उस विरह में
बनी आरती आप ।
उर्मिला के उसी विरह को मैंने अपने शब्दों में व्यक्त कुछ इस तरह प्रयास किया है __
ठहरी थी नजर व्योम में जब
नम आँखें बरबस छलक गई ,
उड़ते पंछी को देखकर मन
उड़ चला तोड़ निज के बंधन ।
बिरहा में तड़प रही उर्मिल
यूँ नाहक ही है सोच रही ,
उड़ते बादल से उतर रहे
उसके प्रियवर प्रिय धनुर्धर ।
थी उसकी ये कल्पना ही
जो सत्य उसे प्रतीत हुई ,
बिरहा से तपते तनमन को
असीम शान्ति महसूस हुई ।
ऐसा सोचे है भ्रांत मन
साक्षात खड़े हैं शेशावतार ,
बरसों से तपित बिरहन को
जैसे मिला हो प्रेमाधार ।
नयनों से जब नयन मिले
प्यासे जलधर यूँ बरस पड़े ,
सदियों से जमे जल प्रपात
ज्यों गर्म हवा से पिघल गए।
आँखों से आँसू क्यों बरसे
तरसे ये नयन हैं क्यों झरते ,
क्या तुमको यह एहसास भी है
हम कब जीते और कब मरते ।
तुम मेरी एक कल्पना हो
रहते हो अन्तर्मन में तुम ,
साक्षात कभी आ जाओ तो
जीवन को अन्तिम सत्य मिले ।
सुमन sumansharma1707@gmail.com
