जब खुशियों के पल ढूँढती हूँ 

अंधेरों के पल क्यों उभरते हैं ?

उजाले की ओर बढ़ती मेरी कोशिश 

क्यों अक्सर नाकाम होती है ?

क्यों रहरह कर उमड़ते हैं 

नामुराद यादों के बादल घने ?

बरसते हैं बेइंतिहा कभी सूखते ही नही।

गुनहगार कितनी आसानी 

से फारिग हो जाते हैं अपने गुनाहों से 

न जाने कैसे कर लेते हैं नाटक इतना ?

शायद ! जैसे  दर्द 

छुपा लेता है मेरा  सीना अपना ।

एक भार सा  है सीने पर 

कमबख्त उतरता ही नही 

हजार कोशिशें नाकाम रहीं 

शायद…

किसी सुबह की पहली किरण

इन अंधेरों को चीर दे—

और मैं फिर से

जीना सीख लूँ।

____________________