कोई अपना वक्त तुम्हें दे या ना दे

तुम खुदको वक्त जरूर देना


कोई साथ तुम्हारा दे या ना दे

तुम खुदका साथ कभी ना छोड़ना


कोई कद्र तुम्हारी करें या ना करें

तुम खुदकी कद्र हमेशा करना


कोई यकीं तुम्हारा करें या ना करें

तुम खुदपर यकीं बनाए रखना


कोई वफ़ा तुमसे करें या ना करें

तुम बेवफाई किसीसे कभी ना करना


कोई तारीफ़ तुम्हारी करें या ना करें

तुम अपनी तारीफ़ खुद ही कर लेना


कोई सत्य के पथ पर चले या ना चले

तुम सत्य की पकड़ कभी ना छोड़ना


कोई चरित्र तुम्हारा जाने या ना जाने

तुम अपना चरित्र हमेशा बेदाग रखना


कोई रिश्तों का सम्मान करें या ना करें

तुम रिश्तों का सम्मान हमेशा करना


कोई हमदर्द तुम्हारा बने या ना बने

तुम अपनों का हमदर्द हमेशा बनना।


- सुमन मीना (अदिति)