जो तुम चाहो हर बार तुम्हे वो मिले
जरूरी है क्या
तुम्हारी हर बात हर कोई माने
जरूरी है क्या
हर रूठे हुये को मनाना
जरूरी है क्या
मौसम ही तो है
केवल जून में ही बरसात हो
जरूरी है क्या
मिलते ही कह दिया
तू तो कितना बदल गया है
हर बार बस तुम ही बदलो
जरूरी है क्या।
~सुजीत धर्मराज~
