मेरी जुल्फों को,

पानी से भिगाना होगा।

आज फिर ठण्ड है,

डीओ से नहाना होगा।।


उफ ये जैकेट,

नहीं धोयी है,

महीने से मगर।

आज फिर इसको,

परफ्यूम,

लगाना होगा।।


सोच कर ही,

सिहर उठता हूँ,

मैं लोगो के लिए।

जिनको हर रोज,

बिना बात,

नहाना होगा।।


कल तो संडे है,

कल फिर मुझे,

किस बात का डर।

कल ना उठना है,

ना सजना है,

न जाना होगा।।


हाय सर्दी,

अभी लम्बी है,

नवम्बर है अभी।

खौफ-ए-सर्दी,

से खुद को,

बचाना होगा।।़