ये चाँद


ये चाँद भी देखो,

क्या गजब रिश्ता निभाता है।

होता किसी का नहीं,

पर सब से जुड़ जाता है।।


बच्चो को मामा,

नौजवानों को महबूब लगता है।

हम जैसे दिलजलों को भी,

ये चाँद क्या खूब लगता है।।


वफ़ा की कस्मे,

और बेरुखी की शिकायत भी चाँद से।

इल्जाम भी चाँद पर,

गवाही भी चाँद से।।


काश एक पल ही सही,

हम चाँद हो जाए।

भिगो दे उनको चांदनी से,

फिर चाहे दूर हो जाए।।


#बिखरीस्याही