सुर्ख होठों पर मेरा नाम.........
तो आया होगा.........
खत जब उसने मोहब्बत का.........
जलाया होगा.........
सिसकियाँ कुछ दबी ही सही.........
पर आयी होगी .........
राख को सीने से .........
फिर उसने लगाया होगा.........
सुर्ख होठों पर मेरा नाम........
बंद कर खुद को .........
कहीं घर के किसी कोने में .........
याद के मेरे .........
समंदर को बहाया होगा.........
सुर्ख होठों पर मेरा नाम........
फिर उठी होगी वो.........
धीरे से सिसकती होगी .........
याद आयी घर की .........
ये सबको बताया होगा .........
सुर्ख होठों पर मेरा नाम........
शाम को उसने फिर.........
उस चाँद से पूछा होगा .........
इस मोहब्बत से क्या खोया.........
क्या पाया होगा .........
सुर्ख होठों पर मेरा नाम........
रात जब उसने .........
उसे आवाज लगायी होगी .........
एक झटके से .........
खुद पर काबू सा पाया होगा.........
सुर्ख होठों पर मेरा नाम........
और फिर बिछ गयी होगी.........
वो एक चादर सी.........
आँख के कोने से एक मोती सा .........
बह आया होगा .........
सुर्ख होठों पर मेरा नाम.........