मेरे खत को उसने जब खोल कर देखा होगा।

पढ़ने से पहले, लिखा क्या है, सोचा होगा।।

फिर मेरी याद में, छुप छूप कर वो रोई होगी।

और क्या किसी ने, उसे रोते हुए, देखा होगा।।

डबडबायी होंगी, तन्हाई में, जब उसकी आँखे।

अपनी साडी के, पल्लू से उसने पोछा होगा।।

घर में वो, देख सभी को, कुछ सहमी होगी।

आँख में तिनके के, बहाना सा, कुछ कहा होगा।।

लफ्ज़ जब, थरथराये होंगे, उसके होठो पर।

खुद पर काबू, बहुत मुश्किल, फिर रहा होगा ।।


#बिखरीस्याही