मेरे करीब तो आ जाओ,

क्या मेरे जख्म उठा लोगी। 

जितना मैं तन्हा रोया हूँ,

क्या उतने अश्क़ बहा लोगी।।


मैं रेत सा एकदम खाली हूँ,

क्या मुझको थाम सकोगी तुम।

मैं मोती धागे से टूटा हुआ,

क्या फिर से बाँध सकोगी तुम। 

तुमने देखे होंगे सपने,

क्या मेरे लिए मिटा लोगी।।


#बिखरीस्याही