हम कहाँ देर तक, सफर में रहे।

सुबह हो शाम हो, नजर में रहे।।

वो जो किस्से सुनाते, शेरों के।

शाम ढलने से पहले, घर में रहे।।

हम कहाँ देर तक........


हाथ खाली थे, जेब खाली थी।

उम्र भर यूँ, तेरे शहर में रहे।।

वक़्त काट जाता, तेरी यादों में।

हम तेरी याद के, भंवर में रहे।।

हम कहाँ देर तक........


वो जो हमसे, कभी मिले हीनहीं।

उनके खो जाने के, डर में रहे।।

पास तू था, मगर तू मेरान था।

रह के हम शहर में, सेहर में रहे।।

हम कहाँ देर तक........


देख पाएं तुझे, जो जी भरके।

इसलिए बस, तेरी बसर मेंरहे।।

अच्छा चलते है, हमे रुखसत कर।

रहे आबाद तू , जिधर भी रहे।।

हम कहाँ देर तक सफर में रहे।

सुबह हो शाम हो, नजर में रहे।।