दिल के जख्मो को,

हम भी सी लेते मगर।

इतनी फुर्सत,

कभी मिली ही नहीं।।

मुस्कुराते हम भी,

खुद के लिए जी लेते मगर।

इतनी फुर्सत,

कभी मिली ही नहीं।।


शाम होती थी,

रात होती थी।

उनसे हर रोज,

बात होती थी।

रूक जाते मगर,

उनके शहर।

इतनी फुर्सत,

कभी मिली ही नहीं।।