तय करो कि हर सुबह ज़िंदगी काली और सफ़ेद ही दिखती है या दिखते हैं नारंगी,हरे,पीले ,कतथई ,गुलाबी रंग भी? तय करो कि ऊँचे क़द्दावर पेड़ों का अिधक श्रेय पेड़ की प्रकृति को दोगे या धरती को जिसने उसकी जड़ो को अपने सीने से बाँधा हुआ है तय करो कि मात्र सवालों के उत्तर ही बूझ पाते हो या उत्तर में छिपे सवाल भी समझ आते है अगर नहीं तय कर पाते तो मान लो कि मिट्टी अभी तक गीली है सूखना,तपना,पकना अभी सब बाक़ी है ।