आजाओ यार कोई लेने मुझे,
भरी दुपहरी में।
जाएंगे चुप कर घर वालों से, खेतों में आम खाने।
और खेलेंगे पहन कर दुपट्टे की साड़ी......


दुुब घांस की पायल पहनेंगे और छोटे-छोटे फूलों की बाकी गहने,
आजाओ यार मुझे भी कोई लेने।

करके बहाने ट्यूशन का,जायेंगे डांस करने।
और झूलेंगे झूला तेज़ -तेज़...
खेेलेंगे अंताक्षरी जी भर के,
गायेंगे गानें उल्टे -पुल्टे
और सुनायेंगे अपने चुटकूुले.....,
आजाओ यार मुझे भी कोई लेने.....!!