अथाह सिंधु ये मनस पटल
जाने कितने डूबे व उबरे
सतह में लहर जैसे,
भावनाएं आये-जाएँ
और हम हों प्रसन्न, व्यथित
जैसी मनस स्थिति, हिचकोले खाएं
लहरों के नीचे रहते जल-चर,
जैसे विचार धनात्मक-ऋणात्माक
सिंधु के गर्भ में छिपे सीपी व मोती
जैसे "आंनदमय कोश" मानव का वास्तविक रूप
जो न भावना न विचार बल्कि दर्शन दिव्य-स्वरुप
- उन्मुक्ता
(डॉ. सुजाता पाण्डेय)

