वो नारी है!
तुम कहते रह जाओगे,
वो कुछ नया ही कर दिखाएगी
तुम सुनते रह जाओगे,
इतने किस्से वो बनाएगी
तुम बोझ उसे बताओगे,
वो गर्व तुम्हे कराएगी
तुम देखते रह जाओगे,
इतनी ऊँची वो उठ जाएगी
तुम ज़मी पर रह जाओगे,
वो चाँद छू आ जायेगी
तुम सोचते रह जाओगे,
दरिया पार वो कर आएगी
तुम अबला उसे बताओगे,
वो शक्ति के रूप तुम्हे दिखाएगी
तुम बस एक दिन उसे जताओगे,
वो हर दिन प्यार निभाएगी
वो नारी है,
वो सब कुछ कर जएगी..
- सुहानी दख
