दोस्ती और वक़्त
पूछा किसीने , इन सब दोस्तो को
कितनी है तुम्हारी प्रवाह?
वो हैरान हो गया ,जब मैने कहा अपनी जान से भी जयदा
एक दूसरों के लिए दोस्तों को वक्त की नही है कमी
जरूरत हो तो चले आते हैं , उसी वक्त जब किसी भी दोस्त ने आवाज दी
जब भी वक्त मिला , मैं दोस्तों से मिलने चला
कभी किसी दोस्त ने ऐसा नहीं कहा
अभी बिज़ी हूं थोड़ा
बाद में आना ज़रा
हैं दोस्त मेरे ,थोड़े मुंह फट जरूर ,
पर दोस्ती के किस्से हमारे
हैं शहर भर में मशहूर ,
दोस्तों की महफिल में अगर बोलने से पहले कुछ सोचना पड़े ,
तो फिर दोस्ती किस काम की ,
इसे दोस्ती कौन कहे?
न कोई दिखावा ,ना कोई छलावा
दोस्ती हमारी थोड़ी अलग है जरा
बचपन में कोई खेल नहीं ऐसा,
जो हमने नहीं खेला ,
पतंगबाजी हो, कब्बड़ी या गुल्ली डंडा,
खेलते खेलते कब दिन ढला ,
दोस्तों के संग की हमें पता ही नहीं चला
साथ वाले गांव में लगता था जब मेला
कोई दोस्त ऐसा नहीं , जो हमें वहां नहीं मिला
मानते थे हर त्योहार , बहुत खुशी से मिलजुल कर
होली दीवाली हो या ईस्टर
केक , मिठाइयां , सेवइयां खाते थे सब मिल बांट कर
लताजी, आशाजी , मोहमद रफी का याद था जुबानी हरेक गाना ,
मधुर हर गीत, सजा शास्त्री संगीत से, जैसे एक बिमोल खजाना
आ जाते हैं आंसू जब याद आता है वो गुजरा हुआ जमाना
कुछ समय से न जाने क्यों, जिंदगी ऐसे बदल गईं
बिना वजह ही हर कोई हो गया इतना बिज़ी ?
डूब गई हो जैसे इंटरनेट में ही सारी जिंदगी ,
ऐसा न हो हमारी मुलाकातें सीमित हो जाएं केवल फेसबुक तक ही ,
इसीलिए अक्सर मिलते जुलते रहना है जरूरी
ताकि दोस्ती हमारी बनी रहे हमेशा पहले जैसी

