चांद तेरी महिमा अपरम्पार ,
छोटे से बड़ा होता
जैसे जैसे तुम्हारा आकर ,
जुड़ जाते हैं संग उसके
न जाने कितने शुभ दिन और त्योहार,
चांद तेरी महिमा अपरम्पार
तुम ही तो हो कवियों की प्रेरणा के स्तोत्र,
तुम ही तो हो ज्योतिषियों की भविश्वनी का आधार ,
करवा चौथ हो या ईद का त्योहार,
करते हैं बेसब्री से सब तुम्हारे
दर्शनों का इंतजार ,
चांद तेरी महिमा अपरम्पार
पूरा रूप तुम्हारा देखकर
हो जाता बेकाबू समुन्द्र
पूजते हैं तुम्हे हिंदू, मुस्लिम सिख ईसाई,
मिलता है तुमको हर धर्मों का
कितना इज्जत और प्यार ,
चांद तेरी महिमा अपरम्पार
पूर्णिमा की हर सुंदर रात्रि ,
एकत्रित होकर कितने ही यात्री
देखने आते हैं बेहद मनमोहक छवि ताजमहल की
उड़ेल देते हो तुम उसपर
चांदनी इतनी सारी बेहद प्यारी
तब आता है ताज पर अद्भुत सा निखार ,
चांद तेरी महिमा अपरम्पार

