चांद का एक और रूप

तुम्हारा सुंदर मुखड़ा,  

हैं जैसे चांद का टुकड़ा 

ऐसे बोलता है हर प्रेमी , 

जब आए उसे अपनी प्रेमिका पर प्यार 

एक गंजे की बीबी बोलीं

उसके सिर पर हाथ भेरकर 

चांद तुम्हारी है कितनी सुंदर 

कितनी चमकदार , 

चांद तेरी महिमा अपरम्पार 


देर रात जब पप्पू ने खिड़की खोली

आया नजर उसको नया एक पंछी 

पूछा पापा से कौन सा है ये नया प्राणी

पापा बोले अरे ओ मूर्ख,

 तू कैसा अग्यानी , 

ये तो उल्लू है , आता है नजर केवल रात में ही 

पप्पू बोला चांद भी तो आता हैं नजर केवल रात में ही ,

क्या उल्लू है चांद का कोई रिश्तेदार ??

चांद तेरी महिमा अपरम्पार 

______________

Composed by : सुधीर टंडन