गांव को गांव रहने दो शहर न बनाओ।

शहद को शहद रहने दो जहर न बनाओ।


कारोबार में नफा नुकसान होते रहते है।

घर को घर रहने दो दफ़्तर न बनाओ।


महंगी सजावटें, सामान लगवाओ, पर।

याद रहे, बिना आंगन के घर न बनाओ।


अगर निभा न सको साथ जिंदगी भर।

अपने सुख के लिए हमसफर न बनाओ।


- सुधांशु