मेरी दरियादिली का फ़ायदा उठाया गया है

हाँ मुझे भी उस वक़्त ख़ूब बहलाया गया है।


मैंने उनका दर्द पूछा था, कम करने की ख़ातिर,

जिनकी महफ़िल में मेरा मज़ाक़ बनाया गया है।


उन्हें लगता था के हम उनके पीछे-पीछे हैं,

हमारी परवा को भी नीचा दिखाया गया है।


चले थे हम उनके जीवन को रंगों से भरने,

मेरे उन्हीं गुलालों को हवा में उड़ाया गया है।


दर्द की एक सीमा मेरी भी तो है ज़नाब,

मेरे ही बिस्तर को धोखे से सजाया गया है।