इक रोज़ मैं फिर तुझसे मोहब्बत करूँगा,

मैं फिर अपने सपनों को हक़ीक़त करूँगा।


होगी वही शाम और वही नजारा भी होगा,

मैं फिर उसी अन्दाज़ में तेरा स्वागत करूँगा।


थामूँगा तेरा हाथ और कुछ दूर चल पड़ूँगा,

मैं फिर तुझसे बातें अनवरत करूँगा।


वो जो सारे लम्हे मुरझा गए तेरे जाने से,

मैं फिर उन्हीं लम्हों को जीवित करूँगा।


बुलाया करता था मैं जिस नाम से कभी तुझे,

मैं फिर उसी नाम से तुझे संबोधित करूँगा।


जिस तरह तेरे लिये मैं सब कुछ लुटाता रहा,

मैं फिर इक दफ़ा तेरी उतनी इज़्ज़त करूँगा।