हमसे प्यार तुम मत करना

हमसे इकरार तुम मत करना

मैं लौट कर आऊँ या ना आऊँ

ना जाने किस डगर खो जाऊँ

मेरा इंतज़ार तुम मत करना

हमसे प्यार तुम मत करना

हमसे इकरार तुम मत करना।


मेरा क्या है कुछ पता नहीं

मैं तो बस एक भँवरा हूँ 

उड़ा गया है मुझे बवंडर

अभी अभी मैं संभला हूँ 

मेरा दीदार तुम मत करना

हमसे प्यार तुम मत करना

हमसे इकरार तुम मत करना।


कालचक्र में मैं फँसा हुआ हूँ 

आदर्शों में अपने बंधा हुआ हूँ 

लोगों से लड़ते-लड़ते अब

मैं खुद में कहीं धँसा हुआ हूँ

मेरा उद्धार तुम मत करना

हमसे प्यार तुम मत करना

हमसे इकरार तुम मत करना।


लोग जब भी मुझे भूलने लगें

मन ही मन मुझे कोसने लगें

समझ लेना मैं सत्य के साथ हूँ

खड़ा मैं अकेला इक विश्वास हूँ 

मेरा इज़हार तुम मत करना

हमसे प्यार तुम मत करना

हमसे इकरार तुम मत करना।