उस राज को तुम राज ही रहने दो,

मुझे तुम बरबाद ही रहने दो।


आएगी ख़बर उसकी जमाने में यारों,

मुझे तुम बेख़बर ही रहने दो।


कमाया है नाम उसने अदाकारी से,

मुझे तुम गुमनाम ही रहने दो।


सच मानकर कहानी वफ़ा की उसकी,

मुझे तुम बेवफ़ा ही रहने दो।


होंगे लोग तमाम उसकी महफ़िल में,

मुझे तुम अकेला ही रहने दो।


अमीरी की चाहत ने बदल दिया उसे,

मुझे तुम फ़क़ीर ही रहने दो।