विचलित मनोदशा की एक अभिव्यक्ति :-
निष्प्राण मानव की लंबी कतारें
चिता की लपट में चटकती लकड़ियां
धुएं का गुब्बार उठता निरंतर
चिता भस्म राखों का स्तर पे स्तर
कैवल्य यात्रा की लड़ लग गई है ।
गीधों में उत्सव का माहौल छाया
अवसर भुनाने का अवसर है आया
दवा और सांसों की कालाबाजारी
कफन और चिता में भी बेबस लाचारी
इंसानियत भी दफन हो गई है
गीधों की कितनी प्रजाति है पनपी
नया रंग इनका नया है कलेवर
सूटों में बूटों में खादी भी आला भी
नया धर्म बाजार ,नया कर्म बाजार
न लालच की सीमा न ईश्वर से भय है
मुर्दों का भक्षण पुराना है पेशा
जिंदा या मुर्दा मुनाफा ही पेशा
व्यवस्था के पोषक भी इनके ही बन्धू
विपदा घड़ी है हाहाकार फैला
यहां इनकी तो लॉटरी लग गई है ।
हे शिव तेरा वास भी है वहां पर
चिताएं लगातार जलती जहां पर
सगर पुत्रों को मोक्ष तूने दिया था
गंगा जटा से विसर्जित किया था
तट तर्पणी का है पावन है धारा
व्यवस्था के मारे ये निष्प्राण मानव
तर्पित करो मां बस तेरा सहारा ।
सुधांशु
