आया मेरा बलम परदेशी , उडूं पतंग जैसी , खुशी का कोई ओर ना छोर

मैं गाऊं गीत मिलन के , चलूं में बन - ठन के , नाचे रे मेरे मन का मोर

मैं इठला के चलूं संग सखियां , छुपाऊं मन की बतियां , वो विनती करें दोनों कर जोर

वो जल - जल के देती मुझे गाली , बनके मैं चलूं मतवाली , ना बांध सके मुझे कोई डोर

कुछ सूझे ना खुशी के आगे , अब मेरे भाग जागे , छलके है प्यार ले - ले हिलोर

छूटे ना साथ पिया का , संग ज्यों बाती - दिया का , गम की घटा चाहे छाए घनघोर