दिल में सुकून मांगा था।
तुमने मोहब्बत दे दी थी।
दिल ने कुछ पल के लिए खुशी मांगी थी।
तुमने उसे जन्नत दे दी थी।
दिल में सुकून मांगा था ।
 तुमने मोहब्बत दे दी थी।
मोहब्बत में दर्द  बहुत था।
दिल ने कुछ पल की खुशी मांगी थी।
तुमने दिल की मजहब को बांट दिया था।
यकीन मानो इस दिल को बहुत दर्द हुआ था।
सच्ची मोहब्बत दर्द देती है तुमने यह सिखा दिया था।
फिर एक नई तलाश में निकली थी।
लगा था कहीं तो इस जहां मैं खुशी थी।
पर यह बहुत मुश्किल था।
दिल में दर्द बहुत था।
मुझे लगता था ।
कि सबसे ज्यादा दर्द मुझे मिला था।
पर शायद मैं गलत थी।
सबके मन में दर्द और शिकायत था।
सब अपने गमों में चूर थे।
कहीं जिससे अपनों के लिए मजबूर थे।
मैं उनके दर्द देखती थी।
तो मेरा दर्द उसके सामने कब लगता था।
मुझे लगा दर्द का कोई मजहब नहीं था।
मेरा कोई हमदर्द नहीं था।
बहुत दूर निकल कर आए तब पता चला था।
यहां हर कोई दुखी था।
अलग-अलग मजहब के लोग भी दुखी थे।
सबका दिल दुखी था।
सबको खुशी और सुकून चाहिए था।
उसकी तलाश में हर कोई बहुत दूर-दूर था।
सबको मोहब्बत चाहिए थी।
मोहब्बत देने को लेकिन कोई तैयार नहीं था।
सब को सुकून चाहिए था।
सुकून आखिर मिलता कहां है उसे कोई तलाश नहीं रहा था।
सबको खुशी चाहिए थी।
किसी को कोई खुशी दे नहीं रहा था।
सब दुखी थे।
अपने अपने  ही कर्मों से।
दूसरों को दुख देकर कौन आज किसी पाया था।
दूसरे को अपशब्द कहकर कौन मुस्कुरा पाया था।
तुम किसी को कुछ ना देते थे।
गम के सिवाय तुम दे ही क्या करते थे।
तुम आखिर मेरे लगते हैं क्या थे।
अपने तो वह होते थे।
गम में भी हाथ थाम लेते थे।।
      



अमृत की एक बूंद~sudha