बस सच्ची है मोहब्बत हमारी तुम्हारी।

दुनिया बनी बैठी एक बीमारी।

मोहब्बत है सदियों पुरानी ।

एक कहानी।

लफ्जों में बयां कर दूं।

या फिर किताबों में कैद कर दूं।

फिर भी जिंदा है दिलों में।

मोहब्बत हमारी तुम्हारी।

यह सदियों पुरानी।

बस सच्ची है मोहब्बत हमारी तुम्हारी।

मोहब्बतों को मजाक मत बना दो।

यह रूह का सौदा है।

जब चांदनी रात आए।

तुम उसके हाथों को मेरे हाथ में दो।

वह हवाएं भी गुनगुनाती है।।

हर रोज मोहब्बत का एक किस्सा सुनाती है।

मैं रूठ जाऊंगी उससे।

यह सोचकर भी मोहब्बतें डर जाती हैं।

बस सच्ची है मोहब्बत हमारी तुम्हारी।

बनी बैठी है दुनिया बीमारी।

लफ्जों से कैसे बताऊं।

चाहतों की कितनी मारी।

धड़कने मेरी बेचारी।

इंतजार है हर घड़ी।

यह सिर्फ तेरी वफा की मारी।

मान लो तुम।

यह रूह हो गई तुम्हारी।

यह तो सदियों पुरानी।

मोहब्बत है तुम्हारी।