रूह मर गई है मेरी।
जिस्म का क्या करेंगे ।
रूह को सुकून देता नहीं कोई
जिस्म की क्या प्यास करूंगी।
रूह की प्यास तो बुझती नहीं।
जिस से मोहब्बत करती हूं।
वही दिल का कमजोर समझ बैठता है।
मैं जिस पर मरती हूं।
वह किसी और पर मर मिटता है।
जिसको मोहब्बत दिया।
उसने बदले में दिल को दर्द दिया।
जिससे भी दिल लगाया है।
सब ने बिना कब्रिस्तान के मुझे दफनाया है।
कहती नहीं है मासूम आंखें।
बस पलकों से बरसती है।
सबको मोहब्बत देती है।
हर किसी से पाने की उम्मीद नहीं करती है।
रूह मेरी मर गई है।
जिस्म का क्या करेंगे।
अपना कोई रहा नहीं।
फिर परायो से क्या उम्मीद करेंगे।
वफ और मोहब्बत हमें नहीं पता।
हम भावनाओं से जीते हैं।
इस मासूम दिल के लिए जीते हैं।
नहीं तो मरना बहुत आसान है।
हम तो जीने के लिए जीते हैं।
जिसे अपना मान लें यह सोचकर भी हम चुपचाप अपने होठों को सीते हैं।
अमृत की एक बूंद~sudha

